बुलेट ट्रेन से भी तेज 'शिंकानसेन'
रेलवे ने 25 फरवरी को जापान के टोयोकावा शहर में शिंकानसेन' हाईस्पीड ट्रेन का अनावरण किया।
टोक्यो (जापान) की मध्य रेलवे कंपनी ने अपनी नई सुप्रीम ट्रेन एन 700-एस शिंकानसेन' बनाई है।
रेलवे के अनुसार बुलेट ट्रेन की तुलना में शिंकानसेन की स्पीड ज्यादा होगी।
साथ ही, इसमें हवा के प्रतिरोध और शोर को कम करने वाली अत्याधुनिक विशेषताएं भी होंगी।
बुलेट ट्रेन नाम क्यों?
- जब पहली बार जापान में यह ट्रेन चली तो इसकी रफ्तार की तुलना बुलेट यानी बंदूक की गोली से की गई। तब से लोग इसे 'बुलेट ट्रेन' कहने लगे।
- शिंकानसेन के 27 मीटर लंबे इंजन और एक कोच को बनाने में करीब 13 साल का समय लगा।
- सबसे तेज चलने वाली बुलेट ट्रेन-
- वर्तमान में सबसे तेज चलने वाली बुलेट ट्रेन चीन में है। इसका नाम शंघाई मैग्लेव ट्रेन है। इसकी अधिकतम स्पीड लगभग 430 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
भारत में बुलेट ट्रेन-
- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने साथ मिलकर सन् 2017 में अहमदाबाद और मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन चलाने का काम शुरू किया, जिसका वर्ष 2022 तक पूरा होने का अनुमान है।
Post a Comment